अंतरराष्ट्रीय
आंध्र प्रदेश के पूर्व सीएम चंद्रबाबू नायडू गिरफ्तार

आंध्र प्रदेश के पूर्व सीएम और तेलुगु देशम पार्टी के अध्यक्ष चंद्रबाबू नायडू को शनिवार की सुबह पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
राज्य की नंद्याल पुलिस ने सुबह-सुबह ही उन्हें अरेस्ट वारंट सौंपा और हिरासत में ले लिया। पार्टी के कार्यकर्ताओं की ओर से विरोध को ध्यान में रखते हुए पुलिस दल-बल के साथ नायडू को गिरफ्तार करने पहुंची थी।
ये है आरोप
आंध्र प्रदेश के पूर्व सीएम चंद्रबाबू नायडू को कौशल विकास कोर्पोरेशन घोटाले से संबंधित मामले में गिरफ्तार किया गया है। सीआईडी की ओर से नायडू के खिलाफ अरेस्ट वारंट जारी किया गया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, नायडू इस घोटाले में पहले आरोपी हैं। पूर्व सीएम नायडू ने कुछ ही दिनों पहला दावा किया था कि उन्हें जल्द ही गिरफ्तार किया जा सकता है।