Featureछत्तीसगढ़

रायपुर पुलिस का मल्टी-स्टेट ऑपरेशन: 9 राज्यों में फैला गांजा तस्करी नेटवर्क ध्वस्त, 9 आरोपी गिरफ्तार

रायपुर पुलिस ने अंतर्राज्यीय गांजा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक व्यापक नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। एंड-टू-एंड विवेचना के बाद पुलिस ने ओडिशा के पांच जिलों—बरगढ़, बलांगीर, टिटलागढ़, कंधमाल और बौध—में एक साथ दबिश दी।

इस कार्रवाई में पुलिस ने 6 अलग-अलग प्रकरणों में कुल 9 अंतर्राज्यीय आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में 1 महाराष्ट्र और 8 ओडिशा के निवासी शामिल हैं।

पुलिस के मुताबिक, इस ऑपरेशन से मध्यप्रदेश, राजस्थान, उत्तरप्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, दिल्ली, गुजरात, पंजाब और ओडिशा तक फैले गांजा सप्लाई नेटवर्क को बड़ा झटका लगा है और तस्करी की पूरी चेन को ध्वस्त कर दिया गया है।

गिरफ्तार आरोपी इस प्रकार हैं:

  • परमानंद रावण (22) – बरगढ़, ओडिशा
  • पिंटू प्रधान (26) – बरगढ़, ओडिशा
  • चंद्रशेखर पटवा (27) – कल्याण पूर्व, महाराष्ट्र
  • घनश्याम गढ़ातिया (54) – बरगढ़, ओडिशा
  • जगबंधु सुनानी उर्फ जतिन (30) – कालाहांडी, ओडिशा
  • प्रमोद महानंद (25) – बलांगीर, ओडिशा
  • भागवत साहू (34) – टिटलागढ़, ओडिशा
  • रंजीत डिगल (28) – कंधमाल, ओडिशा
  • लक्ष्मीधर बेहरा (38) – बौध, ओडिशा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button