
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में होली का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। बाजारों में होली की जमकर खरीदारी हो रही है। आज गुरुवार की रात को होलिका दहन की तैयारियां भी जोरों पर चल रही है। से में आज गुरुवार को होलिका दहन पर बॉलीवुड फिल्म ‘स्त्री 2’ की थीम पर होलिका की मूर्ति आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। शहर में जगह-जगह ये मूर्ति देखी जा रही है। कालीबाड़ी चौक पर होलिका की ये मूर्ति लोगों को बरबस ही अपनी ओर आकर्षित कर रही है। ‘ओ स्त्री कल आना’ थीम के साथ मूर्ति के पास फिल्म के प्रसिद्ध कैरेक्टर ‘सरकटा’ की मूर्ति भी बनाई गई है, जो लोगों को अपनी ओर खींच रही है। कई जगहों पर होलिका का अनोखा अंदाज देखने को मिल रहा है। इस मूर्ति को पुजारी मूर्तिकार बंधुओं ने बनाया है।