Featureछत्तीसगढ़

22-23 को रद्द रहेंगीं कई ट्रेनें, यात्रा से पहले यहां चेक करें

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने अचानक कई ट्रेनों को रद्द कर दिया है, जिसके चलते 22 और 23 मार्च को रेल यातायात प्रभावति रहेगा। दरअसल, रेलवे प्रशासन द्वारा लेवल क्रॉसिंग क्रमांक 389 पर गर्डर हटाने के लिए ट्रैफिक एवं पावर ब्लॉक लिया जा रहा है, जिसकी वजह से कई ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है।

22 मार्च को रद्द रहेंगी ये ट्रेनें
रेलवे से प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार (22 मार्च) को रायपुर-बिलासपुर, बिलासपुर-रायपुर, बिलासपुर-गेवरा रोड, गेवरा रोड-बिलासपुर मेमू पैसेंजर ट्रेनें रद्द रहेंगी। इसके साथ ही कोरबा-रायपुर और रायपुर-इतवारी पैसेंजर ट्रेनें भी निरस्त रहेंगी।

सोमवार (23 मार्च) को रद्द रहेंगी ये ट्रेन
इसके अलावा सोमवार को इतवारी-रायपुर तथा रायपुर-बिलासपुर मेमू पैसेंजर ट्रेनों का संचालन रद्द किया गया है।

रविवार को आंशिक रद्द रहने वाली ट्रेन
22 मार्च को झारसुगुड़ा-गोंदिया मेमू पैसेंजर ट्रेन केवल बिलासपुर तक ही संचालित होगी, जबकि गोंदिया-झारसुगुड़ा मेमू पैसेंजर बिलासपुर से प्रारंभ होगी। इस दौरान बिलासपुर और गोंदिया के बीच इन ट्रेनों का संचालन पूरी तरह बंद रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button