Featureक्राइमछत्तीसगढ़

अंतर्राज्यीय गांजा तस्करों से 25 किलो का गांजा मिला, दो गिरफ्तार

दुर्ग। रेल्वे सुरक्षा बल दुर्ग द्वारा ऑपरेशन नरकोश के तहत मुखबीर की सूचना पर दुर्ग रेल्वे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नं 2-3 में उड़ीसा से दुर्ग पहुंच कटनी रेलवे स्टेशन जाने हेतु इंतजार कर रहे दो युवकों को 25 किलो 435 ग्राम अवैध मादक पदार्थ 4 बैग से बरामद कर विधिवत कार्यवाही किया गया।
पूछताछ में दोनों आरोपीयों ने बताया कि बरामद गांजा को उड़ीसा से खरीदकर कटनी बेचने के लिए जा रहे थे। कार्यवाही में पकड़े गए दोनों आरोपीयों व जप्त शुदा मादक पदार्थ गांजा सहित विधिवत कार्यवाही उपरांत एन सी बी, रायपुर को अग्रिम कार्यवाही हेतु सुपुर्द किया गया । जिस पर उनके द्वारा NDPS Act 1985 की धारा 20 (बी) के अधीन मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button