
रायपुर। प्रभात मिश्रा को राज्य शासन द्वारा छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया है। राज्य शासन के आदेश पश्चात् मिश्रा जी ने सेक्टर 27, नवा रायपुर में स्थित छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग कार्यालय में 6 फरवरी को कार्यभार ग्रहण किये।
मिश्रा स्वयंसेवक संघ से लंबे समय से जुड़े हुए हैं। साथ ही पूर्व प्रांत संघचालक स्व. केसी सुदर्शन की याद मंे होने वाले व्याख्यानमाला की आयोजन समिति के पदाधिकारी हैं, वे अखिल भारतीय साहित्य परिषद् के भी राज्य अध्यक्ष हैं. वे पूर्व में हिंद स्वराज शोध पीठ कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता विश्वविद्यालय के अध्यक्ष रह चुके हैं साहित्य और पत्रकारिता के क्षेत्र मंे कार्य करने का उनको लंबा अनुभव है।

श्री मिश्रा के कार्यभार ग्रहण में छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग के सचिव डाॅ. अभिलाषा बेहार ने पुष्पगुच्छ के साथ बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं साथ ही मिश्रा जी के साथ सतीश मिश्रा, अभय मिश्रा, रोहित साहू, मनीष शर्मा, नारायण चितलंगिया एवं कार्यालय के समस्त कर्मचारी सुषमा गौराहा, आलोक हेण्डउ, सतीश कश्यप, आदर्श दुबे, सुनयना मार्को, दिनेश पाण्डेय, लोकेन्द्र वर्मा, लामेश्वर उराॅव, दीपक लकड़ा और शैलेन्द्र गहरवाल उपस्थित थे।





