दामाखेड़ा का नाम बदला: अब “कबीर धर्म नगर, दामाखेड़ा” के नाम से होगी पहचान - The State Times News
Featureछत्तीसगढ़

दामाखेड़ा का नाम बदला: अब “कबीर धर्म नगर, दामाखेड़ा” के नाम से होगी पहचान

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने कबीरपंथियों की आस्था के प्रमुख केंद्र दामाखेड़ा के नाम परिवर्तन की औपचारिक प्रक्रिया पूरी कर ली है। राज्य सरकार द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार अब सिमगा तहसील स्थित ग्राम दामाखेड़ा को आधिकारिक रूप से “कबीर धर्म नगर, दामाखेड़ा” के नाम से जाना जाएगा। इस संबंध में छत्तीसगढ़ राजपत्र में अधिसूचना प्रकाशित कर दी गई है।

गौरतलब है कि इस नाम परिवर्तन का निर्णय 4 जून 2025 को आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में लिया गया था। इसके बाद प्रस्ताव को केंद्र सरकार के गृह मंत्रालय की स्वीकृति के लिए भेजा गया, जहां से सहमति मिलने के पश्चात नाम परिवर्तन को अंतिम मंजूरी प्रदान की गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button