Featureराष्ट्रीय

अप्रैल से देशभर के टोल प्लाजा होंगे पूरी तरह डिजिटल, नकद भुगतान पर लगेगी रोक

नई दिल्ली। देशभर में स्थित 1150 से अधिक टोल प्लाजाओं पर आगामी 1 अप्रैल से टोल टैक्स का लेन-देन पूरी तरह डिजिटल करने की तैयारी की जा रही है। इस संबंध में भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने व्यापक स्तर पर कार्य शुरू कर दिया है। नए नियम के लागू होते ही टोल प्लाजाओं पर नकद भुगतान पूरी तरह बंद कर दिया जाएगा।

इस पहल का उद्देश्य टोल कलेक्शन प्रणाली को अधिक पारदर्शी, तेज और सुगम बनाना है। डिजिटल भुगतान व्यवस्था लागू होने से टोल प्लाजाओं पर लगने वाली लंबी कतारों से राहत मिलेगी, साथ ही नकद लेनदेन के दौरान होने वाले विवादों और झगड़ों पर भी अंकुश लगेगा।

अधिकारियों के अनुसार, डिजिटल सिस्टम से ट्रैफिक का प्रवाह सुचारू रहेगा और वाहनों की आवाजाही में लगने वाला समय कम होगा। इसके साथ ही राजस्व संग्रहण में पारदर्शिता बढ़ेगी और किसी भी प्रकार की अनियमितता की संभावना कम होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button