
रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र 23 फरवरी से 20 मार्च 2026 तक आयोजित किया जाएगा। इसकी जानकारी विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने आज आयोजित पत्रकार वार्ता में दी। उन्होंने सत्र की रूपरेखा और प्रस्तावित कार्यसूची का विस्तृत ब्यौरा साझा किया।
अध्यक्ष ने बताया कि बजट सत्र के दौरान कुल 15 बैठकें प्रस्तावित हैं। सत्र की शुरुआत सोमवार, 23 फरवरी 2026 को सुबह 11:05 बजे रामेन डेका के अभिभाषण से होगी। राज्यपाल के अभिभाषण पर कृतज्ञता ज्ञापन प्रस्ताव पर चर्चा 25 फरवरी को की जाएगी।
उन्होंने यह भी बताया कि राज्यपाल के अभिभाषण का सीधा प्रसारण दूरदर्शन और आकाशवाणी के माध्यम से किया जाएगा, जिससे प्रदेश की जनता सत्र की कार्यवाही से सीधे जुड़ सकेगी।





