एक्ट्रेस परिणीति और राघव बंधे बंधन में, बहन प्रियंका ने दी बधाई - The State Times News
मनोरंजन

एक्ट्रेस परिणीति और राघव बंधे बंधन में, बहन प्रियंका ने दी बधाई

मुबंई। 24 सितंबर को बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आप नेता राघव चड्ढा शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। झीलों की नगरी उदयपुर में ये कपल सात फेरे लेने वाला है। पंजाबी रीति-रिवाजों से हो रही इस शादी में शामिल होने के लिए सभी उदयपुर पहुंच गए हैं। शाही अंदाज के साथ उदयपुर के द लीला पैलेस होटल में ये शादी होने वाली है।

प्रियंका ने दी शादी की शुभकामनाएं

इससे पहले परिणीति और राघव के करीबी और कई मेहमान भी उदयपुर पहुंच चुके हैं। उन्हें बोट के जरिए होटल तक ले जाया गया जिसका वीडियो भी काफी वायरल है। इस बीच अपनी कजिन परिणीति के लिए प्रियंका चोपड़ा ने सोशल मीडिया पर एक प्यार भरा नोट लिखकर उन्हें शादी की शुभकामनाएं दे दी हैं।

दरअसल, 23 सितंबर से ही शादी की रस्में शुरू हो रही हैं और इससे ठीक पहले प्रियंका ने परिणीति के लिए एक खास नोट शेयर किया है। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरीज में परिणीति की एक फोटो शेयर करते हुए लिखा, मुझे उम्मीद है कि इतने बड़े दिन पर तुम बेहद खुश होगी मेरी लिटिल वन। तुम्हें हमेशा ढेर सारा प्यार. प्रियंका ने इस पोस्ट में राघव चड्ढा को भी टैग किया।

शादी में आने पर सस्पेंस

प्रियंका ने सोशल मीडिया के जरिए परिणीति और राघव को बधाई तो दे दी लेकिन इस बीच उनके शादी में आने को लेकर सस्पेंस बना हुआ है. कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि प्रियंका वर्क कमिटमेंट्स के चलते शादी में शिरकत नहीं कर पाएंगी।

Related Articles

Back to top button