
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में क्रिकेट के प्रति दीवानगी एक बार फिर अपने चरम पर है। पूरे एक दशक के लंबे इंतजार के बाद शहर में IPL 2026 के रोमांच की वापसी हुई है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की टीम शुक्रवार को रायपुर पहुंच चुकी है, जहां एयरपोर्ट पर प्रशंसकों ने ‘किंग कोहली’ और उनकी टीम का भव्य स्वागत किया। एयरपोर्ट से पूरी टीम को कड़ी सुरक्षा के बीच मायरा रिसॉर्ट ले जाया गया है।
आगामी 10 मई को शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में RCB और मुंबई इंडियंस के बीच एक हाई-वोल्टेज मुकाबला खेला जाएगा। इस मैच को लेकर क्रिकेट फैंस में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है, क्योंकि मैदान पर विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे दिग्गज खिलाड़ी आमने-सामने होंगे। कयास लगाए जा रहे हैं कि इस बड़े मुकाबले का गवाह बनने के लिए कई बॉलीवुड हस्तियां भी रायपुर पहुंच सकती हैं।





