
बॉलीवुड के ‘खिलाड़ी कुमार’ यानी अक्षय कुमार इन दिनों अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ को लेकर लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। अब इस फिल्म को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। आईपीएल 2026 (IPL 2026) के ग्रैंड और हाईवोल्टेज फाइनल मुकाबले के दौरान अक्षय कुमार अपनी इस फिल्म का एक बेहद अनोखे और धमाकेदार अंदाज में प्रमोशन करते नजर आएंगे।
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) और गुजरात टाइटन्स (GT) के बीच रविवार को होने वाले इस खिताबी मुकाबले से ठीक पहले, अक्षय ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक बेहद मजेदार प्रोमो वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो के सामने आते ही दोनों टीमों के फैंस और सिनेमा लवर्स का उत्साह सातवें आसमान पर पहुंच गया है।
क्रिकेट दिग्गजों के साथ मस्ती करते दिखे ‘खिलाड़ी’
सामने आए प्रोमो वीडियो में क्रिकेट जगत के दिग्गज पूर्व खिलाड़ी वीरेंद्र सहवाग, हरभजन सिंह, आर अश्विन और अनिल कुंबले स्टार स्पोर्ट्स की कमेंट्री टीम के साथ मस्ती भरे अंदाज में नजर आ रहे हैं। इस मजेदार वीडियो के बैकग्राउंड में ब्रॉडकास्टिंग स्टूडियो के भीतर ‘वेलकम टू द जंगल’ के बड़े-बड़े पोस्टर्स दिखाई दे रहे हैं।





