Featureछत्तीसगढ़

नशीली टेबलेट की बिक्री, ग्राहक तलाश रहे नशे के व्यापारी पर पुलिस का प्रहार

बिलासपुर। थाना रतनपुर में मुखबीर से सूचना मिला कि एक व्यक्ति भैरवबाबा मंदिर के पुष्प वाटिका के पास लोगों के साथ लड़ाई झगड़ा कर रहा है, और अपने पास नशीली टबलेट नाईट्रा रखा हुआ है जिसे बेचने ग्राहक तलाश कर रहा है, कि सूचना पर वर्तमान थाना प्रभारी रतनपुर विष्णु यादव द्वारा उक्त सूचना के संबंध में वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराकर, उच्च अधिकारियों से प्राप्त दिशा निर्देश पर रेड कार्यवाही करने पुलिस टीम भैरवबाबा मंदिर के पास रवाना होकर रेड कार्यवाही कर नशीली दवाई (टेबलेट) की बिक्री करने हेतु ग्राहक तलाश रहे आरोपी नवीन कुमार बैसवाड़े निवासी उसराभाठा नेवसा के कब्जे से 13 नग नाईट्रोजेपम (नाईट्रा) टेबलेट को जप्त कर आरोपी के विरूद्ध नारकोटिक एक्ट के तहत कार्यवाही कर आरोपी को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।
उक्त कार्यवाही में वर्तमान थाना प्रभारी रतनपुर उपनिरी. विष्णु यादव, सउनि संतोष पात्रे, प्र.आर. सैय्यद अकबर अली, आर. धनराज कुम्भकार, आकाश डोंगरे का विशेष योगदान रहा।

गिरफ्तार आरोपी –
1. नवीन कुमार बैसवाड़े पिता कमलेश कुमार बैसवाड़े उम्र 28 वर्ष निवासी उसराभाठा नेवसा थाना रतनपुर जिला बिलासपुर छ.ग.।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button