Featureमनोरंजन

एक्टिंग के बाद अब प्रोडक्शन में उतरे विक्रांत मैसी, Musafir Cafe का दमदार टीज़र रिलीज़!

एक्टर विक्रांत मैसी अपने अभिनय से दर्शकों का दिल जीतने के बाद अब एक नई जिम्मेदारी निभाने के लिए तैयार हैं. एक्टर ने बतौर प्रोड्यूसर अपनी नई पारी की शुरुआत कर दी है. उनके प्रोडक्शन हाउस ‘होममेड स्टोरीज’ के बैनर तले बनी पहली सीरीज ‘मुसाफिर कैफे’ का टीजर रिलीज कर दिया गया है. खास बात यह है कि इस प्रोजेक्ट में विक्रांत सिर्फ निर्माता ही नहीं, बल्कि मुख्य भूमिका में भी नजर आएंगे. टीजर सामने आते ही सोशल मीडिया पर इसे लेकर चर्चा तेज हो गई है और फैंस इसकी रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.

मेकर्स ने टीजर के साथ सीरीज की रिलीज डेट का भी ऐलान कर दिया है. सीरीज ‘मुसाफिर कैफे’ अगले महीने 24 जुलाई से ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी. टीजर देखने के बाद यह साफ हो गया है कि यह सिर्फ एक लव स्टोरी नहीं, बल्कि जिंदगी, रिश्तों और भावनाओं से जुड़ी एक दिल को छू लेने वाली कहानी होगी.

पहाड़ों की शांत वादी सुकून भरा कैफे
करीब एक मिनट के टीजर की शुरुआत विक्रांत मैसी के किरदार से होती है. वह कहते हैं, “मुसाफिरों की कई कहानियां होती हैं… और मेरी कहानी जुड़ी है इस कैफे से.” इस संवाद के साथ दर्शकों को खूबसूरत पहाड़ों, शांत वादियों और एक सुकून भरे कैफे की झलक दिखाई जाती है. टीजर का माहौल बेहद सादगी भरा और भावनात्मक है, जो पहली नजर में ही दर्शकों को कहानी से जोड़ने का काम करता है. इस सीरीज में विक्रांत मैसी के साथ महिमा मकवाना और वेदिका पिंटो मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगी. तीनों कलाकारों के बीच की केमिस्ट्री टीजर में आकर्षक दिखाई देती है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button