Featureछत्तीसगढ़

आकाशीय बिजली का कहर: रोपा लगा रहे किसानों पर गिरी गाज, तीन की मौत

कोरबा। जिले में मानसूनी बारिश के बीच कटघोरा थाना क्षेत्र से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। सलोरा-छुरी गांव में खेत में धान की रोपाई कर रहे किसानों पर अचानक आकाशीय बिजली गिर गई। इस हादसे की चपेट में आने से तीन किसानों की मौके पर ही झुलसने से दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद से क्षेत्र और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। खेत में काम कर रहे थे 25 से 30 किसान प्राप्त जानकारी के अनुसार, छुरी बकरा बाजार के पास खेत में करीब 25 से 30 किसान एक साथ धान की रोपाई का काम कर रहे थे। दोपहर के वक्त अचानक मौसम का मिजाज बदला और गर्जना के साथ तेज बारिश शुरू हो गई। इसी दौरान खेत की मेढ़ पर तेज धमाके के साथ आकाशीय बिजली आ गिरी। गाज की चपेट में आने से तीन ग्रामीण गंभीर रूप से झुलस गए। हादसे के तुरंत बाद खेत में मौजूद अन्य ग्रामीणों ने आनन-फानन में तीनों घायलों को कटघोरा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) पहुंचाया। हालांकि, अस्पताल में जांच के बाद डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button