Featureछत्तीसगढ़

कलिंगा विश्वविद्यालय में मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

वंदेमातरम् और जन गण मन से गुंजा परिसर, पौधरोपण कर विद्यार्थियों ने पर्यावरण सुरक्षा का लिया संकल्प

रायपुर। शनिवार को कलिंगा विश्वविद्यालय में स्वतंत्रता दिवस बड़े जोश और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। परिसर में विद्यार्थी, शिक्षक और कर्मचारी देश की स्वतंत्रता का सम्मान करने के लिए एक साथ एकत्रित हुए और सांस्कृतिक कार्यक्रम में भागीदारी सुनिश्चित की। कार्यक्रम का शुभारम्भ प्रातः 9 बजे मुख्य अतिथि मेजर प्रवीण सिंह द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराने के साथ हुआ। इस अवसर पर कुलपति डॉ. आर श्रीधर, कुलानुसाशक डॉ. ए विजयानंद, छात्र कल्याण अधिष्ठाता लेफ्टिनेंट विभा चंद्राकर, स्पोर्ट्स डायरेक्टर डॉ डी कालीदास, फैकल्टी ऑफ कॉमर्स एंड मैनेजमेंट संकायाध्यक्ष डॉ श्रीकृष्णा ढाले, यंग इंडियंस समन्वयक डॉ योगेश वैष्णव, एनएसएस समन्वयक डॉ हर्षा शर्मा, एनसीसी सह समन्वयक आयुषी कचनवार, डिप्टी डीएसडब्लू शुभम प्रमोद, असिस्टेंट डीएसडब्लू सुश्री रिषीका गोयल सहित संकायाध्यक्ष, विभागाध्यक्ष, शिक्षक एवं छात्र उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन प्रोफेसर डॉ ए राजशेखर ने किया। पूरा परिसर राष्ट्रगीत और राष्ट्रगान से गूंज उठा, जिसके बाद छात्रों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की एक श्रृंखला पेश की, जिसमें भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को दर्शाया गया।


सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरुआत विश्वविद्यालय के सेमिनार हॉल में गणमान्य अतिथियों द्वारा पारंपरिक दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई, जिसके पश्चात् सुश्री सुभाश्री सरकार ने मनमोहक स्वागत नृत्य प्रस्तुत किया। अपने ज्ञानवर्धक व्याख्यान में कुलपति डॉ. आर श्रीधर ने भारत की औपनिवेशिक काल से पहले की स्थिति और ब्रिटिश साम्राज्य द्वारा देश पर कब्ज़ा करने के बारे में बात की। उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम और स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान पर प्रकाश डाला।

अपने संबोधन में मेजर प्रवीण सिंह ने स्वतंत्रता दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला और विद्यार्थियों से देश के विकास में सकारात्मक योगदान देने का आग्रह किया। उन्होंने देश के भविष्य को आकार देने में शिक्षा के महत्व पर जोर दिया और विद्यार्थियों को स्वतंत्रता, एकता और अखंडता के मूल्यों को बनाए रखने के लिए प्रोत्साहित किया। छात्रा पुण्यतोया महताम और छात्र मनु कुमार, हर्ष राय और दीपन धार ने देशभक्ति गीत प्रस्तुत किया, जिसके बाद छात्रा सुश्री स्नेहा और सुश्री काजल ने नृत्य प्रस्तुत किया। पूर्व छात्र मसूद अहमद और छात्रा सुश्री असना जबी ने भाषण प्रस्तुत किया।
कार्यक्रम का समापन कुलानुशासक डॉ ए विजय आनंद के धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ, जिन्होंने समारोह को यादगार बनाने के लिए सभी प्रतिभागियों और उपस्थित लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया। कलिंगा विश्वविद्यालय अपने छात्रों में राष्ट्रीय गौरव और जिम्मेदारी की भावना को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है, और यह स्वतंत्रता दिवस समारोह उस प्रतिबद्धता का प्रमाण था। प्रतिभागियों को स्वल्पाहार और मिठाइयाँ वितरित की गईं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button