Featureछत्तीसगढ़

गणेश चतुर्थी के बजाय अब नवाखाई पर रहेगा स्थानीय अवकाश

एमसीबी। जिले में स्थानीय अवकाश की पूर्व घोषित सूची में आंशिक संशोधन किया गया है। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी सुश्री संतन देवी जांगड़े ने संशोधित आदेश जारी करते हुए 14 सितंबर 2026 को गणेश चतुर्थी के लिए घोषित स्थानीय अवकाश निरस्त कर दिया है। इसके स्थान पर अब 18 सितंबर 2026 (शुक्रवार) को नवाखाई पर्व के अवसर पर जिले में स्थानीय अवकाश रहेगा।
कलेक्टर कार्यालय से जारी आदेश के अनुसार, राज्य शासन के सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा 14 सितंबर 2026 (सोमवार) को हरितालिका (तीज पर्व) के अवसर पर पहले ही पूरे छत्तीसगढ़ में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया जा चुका है। ऐसे में उसी दिन घोषित गणेश चतुर्थी के स्थानीय अवकाश को संशोधित करते हुए 18 सितंबर को नवाखाई पर्व के लिए स्थानीय अवकाश निर्धारित किया गया है।

सरकारी कार्यालयों एवं शैक्षणिक संस्थानों में रहेगा अवकाश
संशोधित आदेश के अनुसार 18 सितंबर का स्थानीय अवकाश मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के सभी शासकीय कार्यालयों एवं शैक्षणिक संस्थानों पर लागू होगा। हालांकि, शासन के नियमानुसार यह अवकाश कोषालय, उप कोषालय एवं बैंकों के लिए प्रभावी नहीं होगा। इन संस्थानों में निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सामान्य कामकाज जारी रहेगा। इस संशोधन के साथ जिले में स्थानीय अवकाश को लेकर पूर्व आदेश में निर्धारित तिथियों में बदलाव किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button