
रायपुर। राज्य सरकार ने राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों का बड़े पैमाने पर तबादला किया है। जारी आदेश में कई जिलों के अपर कलेक्टरों को इधर से उधर किया गया है। प्रशासनिक स्तर पर किए गए इस फेरबदल से विभिन्न जिलों में अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव हुआ है।










