Featureमनोरंजन

जेलर 2 की बॉक्स ऑफिस पर दमदार दस्तक, 100 करोड़ से ज्यादा का कारोबार

रजनीकांत की ‘जेलर 2’ ने रिलीज के साथ ही बॉक्स ऑफिस पर दमदार दस्तक दी है। गुरुवार, 15 अक्टूबर को सिनेमाघरों में पहुंची फिल्म ने पहले दिन दुनियाभर में 125.25 करोड़ रुपये का ग्रॉस कारोबार किया। ट्रेड ट्रैकर सैकनिल्क के मुताबिक, भारत में फिल्म की शुरुआती दिन की नेट कमाई 59.70 करोड़ रुपये रही। देशभर में इसके 16,599 शो दर्ज किए गए।

विदेशों से आए 55 करोड़ रुपये
‘जेलर 2’ की बड़ी ओपनिंग में अंतरराष्ट्रीय बाजारों का भी अहम योगदान रहा। फिल्म ने विदेशों में पहले दिन 55 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया। भारत में इसका ग्रॉस कारोबार 70.25 करोड़ रुपये रहा। दोनों को मिलाकर फिल्म ने पहले ही दिन वैश्विक स्तर पर 125 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button