Featureछत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में बढ़ेगी ठंड, तीन दिन में 3 डिग्री तक गिरेगा पारा

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज अब बदलने लगा है। दोपहर में धूप के बीच सुबह और रात के समय ठंडक बढ़ने लगी है। बंगाल की खाड़ी से उठे चक्रवाती तूफान के कमजोर पड़ने के बाद प्रदेश में बारिश का असर कम हो गया है। मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार 7 नवंबर से प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। वहीं, आने वाले तीन दिनों में न्यूनतम तापमान में 1 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की जा सकती है। इसके बाद तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है।

रायपुर में साफ रहेगा मौसम

राजधानी रायपुर में शनिवार को आसमान मुख्यतः साफ रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के मुताबिक, शहर में अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। सुबह और रात के समय हल्की ठंड महसूस होगी, जबकि दिन में धूप के कारण मौसम सामान्य बना रहेगा। प्रदेश में मौसम शुष्क होने के साथ ही आने वाले दिनों में ठंड का असर धीरे-धीरे बढ़ने के आसार हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button