Featureछत्तीसगढ़

रायपुर रेलवे स्टेशन पर 300 किलो संदिग्ध पनीर जब्त

रायपुर। दीपावली का त्योहार भले ही समाप्त हो गया हो, लेकिन मिलावटी और संदिग्ध खाद्य पदार्थों की आवक पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। इसी कड़ी में खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने रायपुर रेलवे स्टेशन पर कार्रवाई करते हुए करीब 300 किलो संदिग्ध पनीर जब्त किया है। यह खेप मध्य प्रदेश के भोपाल से ट्रेन के माध्यम से रायपुर पहुंची थी। विभाग ने पनीर के नमूने लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिए हैं। वहीं, खेप के मालिक की पहचान करने की भी प्रक्रिया जारी है।

दो अलग-अलग खेपों में मिला पनीर

खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग के अभिहित अधिकारी विनोद गुप्ता के अनुसार, रेलवे स्टेशन पर जब्त किया गया पनीर प्रथम दृष्टया संदिग्ध पाया गया है। इसमें 150 किलो पनीर बालाजी एंटरप्राइजेज कंपनी का बताया गया है, जबकि शेष 150 किलो पनीर बिना किसी ब्रांड या लोगो के मिला है। विभाग की टीम ने पूरे पनीर को जब्त कर उसके नमूने जांच के लिए भेजे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button