Featureछत्तीसगढ़

जिला चिकित्सालय पंडरी में आधुनिक ऑटो रिफ्रैक्टोमीटर मशीन की सुविधा शुरू

रायपुर। जिला चिकित्सालय पंडरी, रायपुर में मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में नेत्र विभाग में आधुनिक ऑटो रिफ्रैक्टोमीटर मशीन स्थापित की गई है। इस मशीन की सहायता से अब मरीजों की आंखों की जांच कम समय में अधिक सटीकता के साथ की जा सकेगी। साथ ही चश्मे का सही नंबर निर्धारित करने में भी सुविधा होगी।

आधुनिक मशीन का शुभारंभ सिविल सर्जन डॉ. संजय तिवारी, आरएमओ डॉ. लक्ष्मेंद्र यादव, मेडिकल ऑफिसर डॉ. कुश पांडे, नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. ऋचा खंडेलवाल, वरिष्ठ नेत्र सहायक अधिकारी संजय पाटिल एवं श्रीमती लक्ष्मी मिश्रा की उपस्थिति में किया गया।

इस नई सुविधा से जिला चिकित्सालय में उपचार के लिए आने वाले मरीजों को त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण नेत्र परीक्षण सेवाओं का लाभ मिलेगा। वहीं आधुनिक तकनीक से आंखों की जांच और चश्मे का नंबर निर्धारित करने की प्रक्रिया भी अधिक सुगम होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button