Featureछत्तीसगढ़

चक्रवात ‘अकवान’ से बदलेगा छत्तीसगढ़ का मौसम, 20-21 नवंबर को दक्षिणी इलाकों में भारी बारिश के आसार

रायपुर। बंगाल की खाड़ी में बने गहरे दबाव के क्षेत्र के चक्रवात में बदलने की संभावना के बीच छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदल सकता है। नवंबर महीने में पोस्ट मानसून सीजन के तीसरे तूफान ‘अकवान’ का असर प्रदेश में देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में बना डीप डिप्रेशन 17 नवंबर की शाम तक चक्रवाती तूफान का रूप ले सकता है। इसके 20 नवंबर को आंध्र प्रदेश और यानम के तटों से टकराने की संभावना जताई गई है।

इस मौसमी गतिविधि का असर छत्तीसगढ़ में भी दिखाई दे सकता है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, 20 और 21 नवंबर को प्रदेश के दक्षिणी हिस्सों में भारी बारिश होने की संभावना है। वहीं राजधानी रायपुर सहित दुर्ग और बिलासपुर में हल्की बारिश हो सकती है। इससे प्रदेश के तापमान और मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button