Featureछत्तीसगढ़

कई होटलों और ढाबा में गन्दगी की शिकायत, 25000 रूपये जुर्माना

रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम जोन 8 स्वास्थ्य विभाग को गन्दगी से सम्बंधित प्राप्त जनशिकायतों को तत्काल संज्ञान में लेते हुए नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा द्वारा दिए गए निर्देश पर जोन 8 जोन कमिश्नर राजेश्वरी पटेल के मार्गनिर्देशन और जोन स्वास्थ्य अधिकारी श्री संदीप वर्मा की उपस्थिति में प्राप्त जनशिकायत की वस्तुस्थिति की जानकारी लेने जोन क्षेत्र अंतर्गत शालीमार बार, शमा बिरयानी, अर्बन बिरयानी, छोटा काका ढाबा सहित विभिन्न होटलों, ठेलों, गुमटियों का औचक निरीक्षण किया गया. इस दौरान गन्दगी से सम्बंधित जनशिकायत सही मिलने पर कुल लगभग 25000 रूपये का जुर्माना सम्बंधित संचालकों से उन्हें भविष्य के लिए नियमानुसार कड़ी चेतावनी देते हुए नगर निगम जोन 8 स्वास्थ्य विभाग द्वारा किया गया और प्राप्त जनशिकायत का जोन के स्तर पर त्वरित निदान किया गया.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button