
रायपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे रायपुर रेल मंडल में वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक डॉ सुस्कर विपुल विलासराव के निर्देश पर भाटापारा रेलवे स्टेशन पर किलाबंदी टिकट चेकिंग एवं रायपुर रेलवे स्टेशन पर नाका टिकट चेकिंग अभियान 26 नवंबर 2026 को चलाया गया। जिसमें भाटापारा और रायपुर स्टेशन के सभी प्लेटफार्म, 16 ट्रेनों में टिकट चेकिंग अभियान में कुल 325 मामलों को दर्ज कर 2,92,040 रुपए राजस्व प्राप्त किया गया।
किलाबंदी और नाका टिकट चेकिंग में बिना टिकट यात्रा करने वाले 207 यात्री पकड़े गए, जिससे 02,14,635/- राजस्व प्राप्त हुआ। अनियमित टिकट लेकर यात्रा करने वाले 102 यात्रियों से 74800/- रूपये राजस्व प्राप्त हुआ, अधिक लगेज लेकर यात्रा करने वाले 15 यात्रियों से 2170/-रूपये, एक अन्य मामले से 435/- रुपए राजस्व प्राप्त हुआ । इस टिकट चेकिंग का मुख्य उद्देश्य यात्रियों को टिकट लेने के प्रति जागरूक करना था ।
इस टिकट चेकिंग अभियान में सहायक वाणिज्य प्रबंधक-1 (कोचिंग) राजेश कुमार साह मुख्य वाणिज्य निरीक्षक टिकट चेकिंग एवं 20 टिकट चेकिंग स्टाफ शामिल रहे ।
रेल प्रशासन यात्रियों को आगाह करता है कि वे यात्रा हेतु उचित टिकट एवं रेल परिसर मे प्रवेश करने के पहले प्लेटफॉर्म टिकट अवश्य खरीदें। रेलगाड़ी एवं रेल परिसर को साफ सुथरा रखने में भी रेल प्रशासन को सहयोग प्रदान करें ।
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे रायपुर रेल मंडल के वाणिज्य विभाग द्वारा समय-समय पर टिकट चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है । जिससे यात्रियों को टिकट लेने के प्रति लगातार जागरूक किया जा रहा है, साथ ही यात्रियों को जागरूक किया जा रहा है कि वे उचित टिकट लेकर सही कोच में बैठे एवं अपनी सुखद यात्रा करें एवं टिकट चेकिंग में रेलवे प्रशासन को सहयोग करें।





