Featureराष्ट्रीय

वॉटर पार्क में रोलर कोस्टर राइड में युवती का बैलेंस बिगड़ा, गिरने से मौत

दिल्ली के कापसहेड़ा वॉटर पार्क में शनिवार (5 अप्रैल) को बड़ा हादसा हो गया। यहां रोलर कोस्टर राइड से गिरकर 24 वर्षीय प्रियंका की मौत हो गई। बीएनएस की धाराओं में एफआईआर दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। मिली जानकारी के मुताबिक, प्रियंका अपने मंगेतर के साथ वॉटर पार्क गई थी। फरवरी 2026 में उसकी शादी होने वाली थी। मंगेतर और उसने वॉटर पार्क जाने का प्लान किया। इसके बाद वे दोनों वीकेंड पर फन एंड फूड विलेज पहुंचे। यहां उन्होंने कई प्रकार के झूले झूले और फिर रोलर कोस्टर राइड ली। जब रोलर कोस्टर एकदम ऊंचाई पर पहुंचा, तभी प्रियंका अचानक से सीधा नीचे गिर गई। आशंका जताई जा रही है कि उसका बैलेंस बिगड़ गया था।

प्राइवेट कंपनी में सेल्स मैनेजर थी मृतिका

प्रियंका एक प्राइवेट कंपनी में सेल्स मैनेजर थी। उसके घर में माता-पिता और भाई-बहन हैं। मंगेतर ने बताया है कि शनिवार शाम को जब वे रोलर कोस्टर में बैठे तो अचानक प्रियंका गिर गई। उसे कई चोटें आईं, वह गंभीर रूप से घायल हो गई थी। उसेअस्पताल ले जाया गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button