Featureराष्ट्रीय

सेना के जवानों ने हैरत अंगेज करतब, डेयरडेविल्स का विश्व रिकॉर्ड

गणतंत्र दिवस पर कर्तव्य पथ पर निकाली गई परेड में सेना के जवानों ने हैरत अंगेज करतब दिखाए। सेना की सिग्नल कोर बाइक राइडर डिस्प्ले टीम डेयरडेविल्स ने अलग-अलग अंदाज में अपने कारनामे दिखाए और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को सलामी दी। सेना के जवानों के कारनामों को देख दर्शक दंग रह गए। टीम ने दो विश्व रिकॉर्ड भी बनाने की कोशिश की।

कैप्टन डिंपल सिंह भाटी ने लड़ाकू दस्ते का नेतृत्व करते हुए चलती मोटरसाइकिल पर 12 फुट ऊंची सीढ़ी पर चढ़कर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को सलामी दी। उन्होंने ऐसा करने वाली भारतीय सेना की पहली महिला अधिकारी बनकर विश्व रिकॉर्ड बनाया। कैप्टन भाटी ने संतुलन और शालीनता के साथ राष्ट्रपति को सलामी दी।

डेयरडेविल्स के नाइक जयकुमार, नाइक एसपी मंगू और सिग्नलमैन संकेत ने थ्री पीक डेविल फॉर्मेशन का प्रदर्शन किया। जिसने कर्त्तव्य पथ पर सबसे लंबे समय तक सहायता प्राप्त हैंडस्टैंड का विश्व रिकॉर्ड बनाया। उन्होंने अपने प्रदर्शन की शुरुआत बुलेट व्हीली के साथ ओपनिंग सैल्यूट के प्रदर्शन से की। सिग्नल कोर की डेयर डेविल्स टीम का नेतृत्व कैप्टन आशीष राणा ने किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button