Featureछत्तीसगढ़

बंगाल की खाड़ी से नमी का आगमन, हल्की बारिश और गरज-चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना

छत्तीसगढ़ में बंगाल की खाड़ी से नमी का आगमन लगातार जारी है, जिससे प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश और गरज-चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना बनी हुई है। गुरुवार को रायपुर में भी गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। रायपुर में अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है।

पिछले 24 घंटों में प्रदेश के एक-दो स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। सबसे ज्यादा बारिश रामानुजगंज में 60 मिमी दर्ज की गई। वहीं, प्रदेश का सबसे अधिकतम तापमान 35.8 डिग्री सेल्सियस सुकमा में और सबसे कम न्यूनतम तापमान 19.6 डिग्री सेल्सियस नारायणपुर में दर्ज किया गया।

धीरे-धीरे हो रही है दक्षिण-पश्चिम मानसून की विदाई
दक्षिण-पश्चिम मानसून अब धीरे-धीरे वापसी कर रहा है। मानसून की वापसी रेखा इस समय नौतनवा, सुल्तानपुर, पन्ना, नर्मदापुरम, खरगोन, नंदुरबार, और नवसारी से होकर गुजर रही है। अगले 2-3 दिनों के दौरान गुजरात, मध्य प्रदेश के बचे हुए हिस्सों और महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों से दक्षिण-पश्चिम मानसून के पूरी तरह से लौटने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button