
छत्तीसगढ़ साबुन एवं डिटर्जेंट निर्माता कल्याण संघ के प्रदेश अध्यक्ष और सर्वप्रिय सामाजिक कार्यकर्ता हेमराज कृपलानी को आज कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) छत्तीसगढ़ इकाई का प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
इस नियुक्ति के साथ ही व्यापारिक जगत में खुशी की लहर दौड़ गई है। कारोबारी संगठनों और साथियों ने हेमराज कृपलानी को ढेरों बधाइयाँ और शुभकामनाएँ दी हैं।

व्यापारियों की आवाज़ को मिलेगा बल
व्यापारिक संगठन मानते हैं कि हेमराज कृपलानी की नियुक्ति से प्रदेश के छोटे-बड़े व्यापारियों की आवाज़ और मजबूती से उठेगी। वे लंबे समय से व्यापारियों के हित और सामाजिक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।





