प्रभावी लोगों के नाम पर धौंस जमाने वाला ठग गिरफ्तार - The State Times News
क्राइमराष्ट्रीय

प्रभावी लोगों के नाम पर धौंस जमाने वाला ठग गिरफ्तार

भोपाल। भोपाल क्राइम ब्रांच ने इंदौर के राजेन्द्र नगर के निवासी नवीन पिता कैलाश सिंह राठौर को गिरफ्तार किया है। आरोपी नवीन राठौर सत्ताधारी दल के प्रभावी लोगों के नाम का गलत तरीके से इस्तेमाल कर लोगों से गैर कानूनी काम के नाम पर ठगी किया करता था।

हाईस्कूल पास नवीन राठौर बेरोजगारों और नौकरीपेशा लोगों को भी आसानी से अपना शिकार बना लेता था। नवीन सत्ताधारी दल के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को स्वयं का करीबी बताकर स्थानांतरण कराने, नियुक्ति दिलवाने, शासकीय विभागों में टेंडर दिलवाने, विवादित जमीनों पर कब्जा दिलाने और कब्जा हटाने के नाम पर ठगी करने का आदी है।

क्राइम ब्रांच भोपाल ने सत्ताधारी दल के पदाधिकारी द्वारा दी गई सूचना पर नवीन के विरूद्ध धारा 417, 420 और 500 में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना उपरांत नवीन को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की जा रही है। जिन लोगों से ठगी की जानकारी प्राप्त हुई है, उनसे भी पूछताछ की जा रही है।

Related Articles

Back to top button