Featureछत्तीसगढ़

विश्व पर्यावरण दिवस पर क्रेडा ने किया वृक्षारोपण, सीईओ राणा ने पेड़ लगाने वाले बच्चों को किया सम्मानित

रायपुर। विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य पर क्रेडा ने ऊर्जा शिक्षा उद्यान, रायपुर में वृक्षारोपण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। पर्यावरण के प्रति लोगों को जागरुक करने के उद्देश्य से इस कार्यक्रम को आयोजित किया गया।

छत्तीसगढ़ राज्य अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण (क्रेडा) के मुख्य कार्यपालन अधिकारी राजेश सिंह राणा की उपस्थिति में कार्यक्रम सम्पन्न किया गया। इस अवसर पर राणा ने कहा, हर साल 5 जून को मनाया जाने वाला विश्व पर्यावरण दिवस हमें अपने पर्यावरण के प्रति हमारी सामूहिक और व्यक्तिगत जिम्मेदारियों की याद दिलाता है। यह केवल एक दिन का उत्सव नहीं है, बल्कि यह एक प्रतिज्ञा है कि हम अपने पृथ्वी को हरा-भरा बनाए रखने के लिए लगातार प्रयास करें । हमारे दैनिक जीवन में पर्यावरण की महत्वता को बताते हुए आने वाले कल के लिए पर्यावरण संरक्षण कैसे किया जाये उन विषयों पर उनके द्वारा मार्गदर्शन दिया गया। इसी क्रम में राणा द्वारा उक्त कार्यक्रम में आये हुए बच्चों एवं लोगों को सौर ऊर्जा के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।

प्रधानमंत्री द्वारा पहल की गई लाईफ मिशन के बारे में तथा मुख्यमंत्री द्वारा पर्यावरण संरक्षण के दिशा में राज्य में किये जा रहे प्रयासों के बारे में भी उनके द्वारा जानकारी दी गई। इस कार्यक्रम मे हिस्सा लिये बच्चे, लोग एवं क्रेडा अधिकारियों द्वारा बड़ी उत्सुकता से ऊर्जा शिक्षा उद्यान में वृक्षारोपण किया गया। जिसमें 100 से भी अधिक पेड लगाये गये। बच्चों द्वारा कार्यक्रम में बढ़-चढ़ कर भाग लेते हुए निबंध व जानकारी साझा की गई।
पर्यावरण की सुरक्षा हेतु पेड-पौधे की भुमिका के बारे में बच्चों ने भी जानकारी साझा की तथा विभिन्न प्रकार के पेड़ों को बच्चों ने अपने हाथों से स्वयं लगाया। कार्यक्रम में उपस्थित क्रेडा के अधिकारियों द्वारा सौर ऊर्जा के परियोजनाओं, ऊर्जा संरक्षण के उपायों के बारे में लोगों को विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही कार्यक्रम में पेड लगाने वाले बच्चों को सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में 150 से भी अधिक बच्चे, आम लोग एवं क्रेडा के अधिकारी व कर्मचारियों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button