Uncategorized

एकता कपूर मुंबई में हुई स्पॉट, चेहरा छिपाती आई नजर

बॉलीवुड की टीवी क्वीन और निर्माता-निर्देशक एकता कपूर अपनी बेबाकी के लिए भी जानी जाती हैं। टीवी की दुनिया का जाना माना नाम एकता कपूर को मुंबई में स्पॉट किया गया है। एकता कपूर की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इसमें एकता कपूर अपना चेहरा छिपाती नजर आ रही हैं। पैपराजी को देख चेहरा छिपाती नजर आईं एकता
एकता कपूर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें एकता कपूर मुंबई के बांद्रा इलाके में जा रही हैं और पैपराजी को देखते ही चेहरा छिपा लिया।

साबरमती रिपोर्ट के जरिए छाईं एकता कपूर
एकता कपूर हाल ही में अपनी फिल्म द साबरमती रिपोर्ट के कारण चर्चा में रही हैं। उनकी फिल्म को पीएम मोदी ने भी कास्ट के साथ देखा। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने अपने कैबिनेट मंत्रियों के साथ फिल्म देखी, जबकि उत्तर प्रदेश के मंत्री नंद गोपाल गुप्ता ‘नंदी’ भी स्क्रीनिंग में शामिल हुए। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साई और उपमुख्यमंत्री अरुण साओ ने रायपुर में एक विशेष स्क्रीनिंग के दौरान फिल्म देखी। उत्तर प्रदेश में भी फिल्म को टैक्स-फ्री घोषित किया गया है। गुरुवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कलाकारों के साथ स्क्रीनिंग में भाग लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button