Featureराष्ट्रीय

नहीं रहे मशहूर फिल्म निर्माता श्याम बेनेगल, 90 वर्ष की आयु में ली अंतिम सांस

मशहूर फिल्म निर्माता और निर्देशक श्याम बेनेगल का आज 23 दिसंबर को शाम 6.38 बजे निधन हो गया। वह 90 वर्ष के थे। बेनेगल से जुड़े एक करीबी सूत्र ने अमर उजाला को यह जानकारी दी कि वो दो दिन पहले अपने घर पर गिर गए थे जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया। श्याम बेनेगल कथित तौर पर किडनी संबंधी समस्याओं से भी पीड़ित थे। दो दिन से वे काेमा में थे और सोमवार शाम इलाज के दौरान उन्होंने आखिरी सांस ली।

बेटी ने दी जानकारी
श्याम बेनेगल की बेटी पिया ने कहा कि उनके पिता और फिल्म निर्माता श्याम बेनेगल का क्रोनिक किडनी रोग के कारण 90 वर्ष की उम्र में मुंबई के वॉकहार्ट अस्पताल में निधन हो गया। शाम 6.38 बजे वॉकहार्ट अस्पताल मुंबई सेंट्रल में उनका निधन हो गया। वह कई वर्षों से क्रोनिक किडनी रोग से पीड़ित थे, लेकिन यह बहुत खराब हो गई थी। यही उनकी मृत्यु का कारण है।’ वॉकहार्ट अस्पताल के सूत्रों ने बताया कि बेनेगल को आईसीयू में भर्ती कराया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button