प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर हिसार में हरियाणा के पहले एयरपोर्ट से हिसार-अयोध्या फ्लाइट को हरी झंडी दिखाई और टर्मिनल का भी शिलान्यास किया।
हिसार एयरपोर्ट से पहली उड़ान श्रीराम के धाम अयोध्या की होगी। अयोध्या और दिल्ली के बाद हिसार से जम्मू, जयपुर, अहमदाबाद के लिए उड़ान सेवा शुरू होना प्रस्तावित है। वर्तमान में इन राज्यों के लिए दिल्ली से फ्लाइट लेनी पड़ती है। यहां से उड़ान शुरू होने पर श्रम, समय और पैसा तीनों की बचत होगी।
मोदी ने कहा कि देश के करीब 90 एरोड्रम उड़ान योजना से जुड़ चुके हैं। इनमें बहुत कम पैसों में लोग हवाई यात्रा कर रहे हैं। इसलिए आज हर साल हवाई यात्रा करने वालों का नया रिकॉर्ड बन रहा है। हमारी एयरलाइन कंपनियों ने भी रिकॉर्ड संख्या में 2 हजार नए हवाई जहाजों का ऑर्डर दिया है। जितने नए जहाज आएंगे, उतनी ही ज्यादा नौकरियां भी आएंगी।
ऐसी अनेक सेवाओं के लिए युवाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे। हिसार का यह एयरपोर्ट भी हरियाणा के युवाओं को नई ऊंचाई देगा। हमारी सरकार एक तरफ कनेक्टिविटी पर बल दे रही है, दूसरी तरफ गरीब कल्याण, सामाजिक न्याय भी सुनिश्चित कर रही है। यही तो बाबा साहेब अंबेडकर का सपना था। हमारे संविधान निर्माताओं की यही इच्छा थी।