Featureछत्तीसगढ़

भीषण सड़क हादसा: शादी से लौट रही ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, दर्जनभर से ज्यादा घायल

कोंडागांव। छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। केशकाल थाना क्षेत्र के कुएंमारी के पास शादी समारोह से लौट रहे ग्रामीणों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में महिलाओं और बच्चों सहित एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार, ग्राम चेरबेड़ा के 20 से अधिक ग्रामीण बटराली गांव में एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे। देर रात करीब 1 बजे जब सभी वापस लौट रहे थे, तभी कुएंमारी के पास चालक वाहन पर से नियंत्रण खो बैठा, जिससे ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई और मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

घटना की सूचना मिलते ही केशकाल पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। सभी घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से तत्काल नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button