
रायपुर। JCI रायपुर संस्कार में वर्ष 2026 के लिए नए पदाधिकारियों का चयन हाल ही में संपन्न हुआ। इस प्रक्रिया में JC बरखा अंदानी को प्रेसिडेंट और JC अंकित दास मानिकपुरी को सेक्रेटरी के रूप में चुना गया। दोनों युवा और ऊर्जावान लीडर्स के पास संगठन को नई दिशा देने का स्पष्ट विज़न और समर्पण है।
संस्था का मानना है कि उनके नेतृत्व में JCI रायपुर संस्कार व्यक्तिगत विकास, नेतृत्व निर्माण, और सामाजिक उत्तरदायित्व जैसे क्षेत्रों में महत्वपूर्ण उपलब्धियाँ हासिल करेगा। संगठन की टीम को विश्वास है कि यह नई टीम वर्ष 2026 को उपलब्धियों और नवाचारों से परिपूर्ण बनाएगी।

JCI रायपुर संस्कार की पूरी टीम ने नए नेतृत्व का गर्मजोशी से स्वागत किया है और आशा जताई है कि संस्था समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने की दिशा में मजबूत कदम उठाएगी।





