Featureछत्तीसगढ़

शिवरीनारायण मेला में बड़ा हादसा: आकाश झूला टूटने से 6 लोग गिरे, 2 युवतियों की हालत नाजुक

जांजगीर-चांपा। शिवरीनारायण मेला में आज एक बड़ा हादसा हो गया। मेले में लगे आकाश झूले के अचानक टूट जाने से झूले पर सवार 6 लोग नीचे गिर पड़े, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। इस दुर्घटना में 2 युवतियां और 1 महिला गंभीर रूप से घायल हो गईं, जबकि 3 अन्य लोगों को भी चोटें आई हैं।

घटना की सूचना मिलते ही मेला परिसर में मौजूद लोगों और प्रशासन की मदद से तत्काल एंबुलेंस बुलाई गई। सभी घायलों को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा गया। गंभीर रूप से घायल दोनों युवतियों की हालत नाजुक बताई जा रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, घायल युवतियां मलदा गांव की निवासी हैं, जो मेला घूमने शिवरीनारायण आई थीं। घायलों की पहचान चंद्रकांता कश्यप और भूमिका कश्यप के रूप में हुई है। प्रशासन ने हादसे की जांच शुरू कर दी है और झूला संचालक की भूमिका की भी पड़ताल की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button