Featureछत्तीसगढ़

बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: नए IAS अधिकारियों को नई मिली जिम्मेदारी, कलेक्टर का भी तबादला

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने लंबे समय से प्रतीक्षित आईएएस अधिकारियों की तबादला सूची जारी कर दी है। इस प्रशासनिक फेरबदल के तहत कई जिलों में नई नियुक्तियां की गई हैं और राज्य प्रशासनिक सेवा से भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में पदोन्नत हुए नौ अधिकारियों को भी नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

बलौदा बाजार के कलेक्टर दीपक सोनी को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर दिल्ली भेजा गया है। उनकी जगह अब कुलदीप शर्मा को बलौदा बाजार का नया कलेक्टर नियुक्त किया गया है। इस बदलाव को प्रशासनिक दृष्टि से अहम माना जा रहा है, क्योंकि जिले में कई विकास परियोजनाएं प्रगति पर हैं।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button