
छत्तीसगढ़ शासन के वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने प्रशासनिक कार्यक्षमता को बढ़ाने के उद्देश्य से भारतीय वन सेवा (IFS) के वरिष्ठ अधिकारियों के कार्यभार में बड़ा बदलाव किया है. शुक्रवार, 27 मार्च को जारी आधिकारिक आदेश के अनुसार, विभाग ने अधिकारियों को नई नियुक्तियां और अतिरिक्त प्रभार सौंपे हैं.







