Featureमनोरंजन

राजपाल यादव को मदद के लिए खड़े हुए हाथ, कई सेलिब्रिटी ने की आर्थिक मदद

राजपाल यादव को जब हाल ही चेक बाउंस मामले में तिहाड़ जेल में सरेंडर करना पड़ा तो फिल्म इंडस्ट्री के कई लोग उनकी मदद को खड़े हो गए। सोनू सूद से लेकर गुरमीत चौधरी, गुरु रंधावा और मीका सिंह तक ने एक्टर की आर्थिक मदद की। लालू प्रसाद यादव के बेटे और जन शक्ति जनता दल के चीफ तेज प्रताप यादव ने भी राजपाल यादव की मदद को 11 लाख रुपये दिए। इसके बाद सोशल मीडिया पर राजपाल यादव की मदद से लिए एक कैंपेन शुरू हो गया था। कई सेलिब्रिटीज राजपाल यादव की मदद को आगे आए। अब तेज प्रताप यादव ने बताया है कि उन्होंने क्यों एक्टर की मदद की।

राजपाल यादव की मदद पर यह बोले तेज प्रताप यादव
तेज प्रताव यादव ने राजपाल यादव की मदद के बारे में पूछे जाने पर मीडिया से कहा, ‘राजपाल यादव जी से हमारी शुरू से जान-पहचान रही है। तो मुश्किल में फंसे हैं तो मैंने उनकी मदद की। हम ही नहीं, सभी लोगों ने मदद की है उनकी। हम तो लगातार लोगों की मदद करते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button