शिवलिंग प्राण प्रतिष्ठा में शामिल हुए मुख्यमंत्री - The State Times News
Featureछत्तीसगढ़

शिवलिंग प्राण प्रतिष्ठा में शामिल हुए मुख्यमंत्री

मीडिया सिटी में शिवलिंग (Shivling) की प्राण प्रतिष्ठा

रायपुर। मुख्यमंत्री रायपुर के महोबा बाजार स्थित मीडिया सिटी पहुंचे। इस दौरान उन्होंने नवनिर्मित शिवालय (Shivling) परिसर का भी लोकार्पण किया।

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर मीडिया सिटी में शिवलिंग की प्राण प्रतिष्ठा हो रही है, यह बहुत ही खुशी की बात है। उन्होंने कहा कि शिव और शक्ति का अद्भुत संगम है शिवलिंग।

कोई भी तीज त्यौहार हो, भगवान शिव (Shivling) और मां शक्ति को स्मरण किए बिना वह पूरा नहीं होता। मीडिया सिटी परिवार द्वारा इस अवसर पर मुख्यमंत्री का अभूतपूर्व स्वागत किया गया।

इस दौरान मीडिया सिटी के संचालक मंडल के सदस्यों द्वारा वहां सुविधाओं के विस्तार के संबंध में चर्चा भी की गई।

Related Articles

Back to top button