Featureखेल

पेरिस ओलंपिक-2024 : पंजाब पुलिस के जवान भी दिखा रहे दमखम

पेरिस ओलंपिक-2024 : पंजाब पुलिस के जवान भी दिखा रहे दमखम

पेरिस ओलंपिक-2024 में पंजाब पुलिस के छह जवानअपना दमखम दिखा रहे हैं। डीजीपी गौरव ने कहा कि ये जाबाज केवल देश की झोली में मेडल ही नहीं डालेंगे, बल्कि पंजाब पुलिस के गौरव को भी बढ़ाएंगे। पंजाब पुलिस के इन जवानों के मेडल जीतने पर वह खुद इन्हें सम्मानित करेंगे। शूटर अंजुम मौदगिल, शॉटपुट खिलाड़ी तजिंदर सिंह तूर और हॉकी के खिलाड़ी हरमनप्रीत सिंह, मनप्रीत सिंह, मनदीप सिंह और शमशेर सिंह शामिल हैं।

अंजुम मौदगिल
अजुम मौदगिल चंडीगढ़ से तालुक रखती हैं जोकि एक शूटर हैं। वह पंजाब को प्रेजेंट करती हैं। पंजाब पुलिस में वह सब इंस्पेक्टर रैंक की अधिकारी हैं। वह दक्षिण एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीत चुकी हैं। वर्ष 2019 में अंजुम ने महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल आईएसएसएफ रैंकिंग में दुनिया में दूसरा स्थान हासिल किया था। वह महिलाओं की 50 मीटर 3पी में भारत की प्रथम स्थान की शूटर के रूप में सामने आईं। 2019 में उन्हें अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है।

तजिंदर सिंह तूर
तजिंदरपाल सिंह तूर शॉटपुट खिलाड़ी हैं। वह दो बार एशियन चैंपियनशिप जीत चुके हैं। एशियन गेम में तूर के नाम गोल्ड मेडल का खिताब है। यहां तक कि 21.77 मीटर का उनके नाम एशियाई रिकॉर्ड भी है। वह पंजाब पुलिस के अधिकारी रैंक पर रह चुके हैं, अब वह इंडियन नेवी में पीटीआई ऑफिसर के रैंक पर हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button