Featureछत्तीसगढ़

डीएसपी कल्पना वर्मा निलंबित, वित्तीय अनियमितताओं और पद दुरुपयोग के गंभीर आरोप

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने दंतेवाड़ा जिले में पदस्थ डीएसपी कल्पना वर्मा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। इस संबंध में गृह (पुलिस) विभाग द्वारा आदेश जारी किया गया है।

जारी आदेश के अनुसार, डीएसपी कल्पना वर्मा के विरुद्ध प्राप्त शिकायत की प्राथमिक जांच में कई गंभीर तथ्य सामने आए हैं। जांच में वित्तीय लेनदेन से जुड़े मामलों, दिए गए कथनों तथा व्हाट्सएप चैट के तथ्यों में विरोधाभास पाया गया है। इसके अलावा कर्तव्य निर्वहन के दौरान अवैध आर्थिक लाभ प्राप्त करने, अपने पद का दुरुपयोग करने और अनुपातहीन संपत्ति अर्जित करने जैसे आरोप भी सामने आए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button