
पूजा हेगड़े के जल्द ही बड़े पर्दे पर विजय के साथ नजर आने वाली हैं। एच विनोथ के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में उनकी आधिकारिक रूप से एंट्री हो गई है। बुधवार (2 अक्तूबर) दलपति 69 के निर्माताओं ने सोशल मीडिया के जरिए बताया कि पूजा इस फिल्म में मुख्य अभिनेत्री के रूप में नजर आएंगी। दूसरी बार एक साथ आएंगे नजर
यह दूसरा मौका है जब विजय और पूजा एक साथ स्क्रीन स्पेस साझा करेंगे। इससे पहले दोनों सितारे फिल्म बीस्ट में एक साथ काम कर चुके हैं। दलपति 69 विजय के करियर की आखिरी फिल्म है। इसके बाद वह राजनीति में पूरी तरह से सक्रिय नजर आएंगे।
पूजा ने जताई खुशी
प्रोडक्शन हाउस की ओर से साझा की गई पोस्ट में लिखा है, “हम एक बार फिर से शानदार जोड़ी को बड़े पर्दे पर ला रहे हैं। हम जानते हैं कि आपने पहले ही पता लगा लिया था, लेकिन आधिकारिक तौर पर पूजा हेगड़े का स्वागत है।” घोषणा पूजा हेगड़े ने भी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने दिल के इमोजी के साथ लिखा, “हां! एक बार फिर से दलपति विजय के साथ जादू बिखेरने की उम्मीद है।