
रायपुर। मनोज दयाल को छत्तीसगढ़ कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय का नया कुलपति नियुक्त किया गया है। इस संबंध में आदेश जारी कर दिया गया है।
राज्यपाल के सचिव डॉ. सीआर प्रसन्ना द्वारा जारी आदेश में प्रो. दयाल की नियुक्ति की औपचारिक घोषणा की गई। उनकी नियुक्ति को उच्च शिक्षा एवं पत्रकारिता शिक्षा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
प्रो. मनोज दयाल के पास शिक्षण, शोध और प्रशासनिक कार्यों का व्यापक अनुभव है। विश्वविद्यालय परिवार और शिक्षाविदों ने उनकी नियुक्ति का स्वागत करते हुए उम्मीद जताई है कि उनके नेतृत्व में विश्वविद्यालय शैक्षणिक गुणवत्ता, शोध गतिविधियों और व्यावसायिक पाठ्यक्रमों के विस्तार की दिशा में नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा।





