Featureमनोरंजन

‘पुष्पा पुष्पा’ गाने ने रचा इतिहास, चंद दिनों में बटोरे इतने मिलियन व्यूज

'पुष्पा पुष्पा' गाने ने रचा इतिहास, चंद दिनों में बटोरे इतने मिलियन व्यूज

साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘पुष्पा 2: द रूल’ का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। फिल्म से जुड़ी हर छोटी अपडेट जानने के लिए उत्लुक दिखाई दे रहे हैं। हाल ही में मेकर्स ने फिल्म का पहला गाना ‘पुष्पा-पुष्पा’ रिलीज किया था। इस गाने को छह भाषाओं में रिलीज किया गया है। यह गाना फैंस के बीच खूब धमाल मचा रहा है। ‘पुष्पा पुष्पा’ नाम के गाने का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। चंद दिनों में यह गाना छह भाषाओं में 50 मिलियन व्यूज तक पहुंचने वाला सबसे तेज गाना बन गया है।

‘पुष्पा 2: द रूल’ का गाना ‘पुष्पा पुष्पा’ छह भाषाओं में रिलीज हुआ है। सभी भाषाओं में गाने को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है। छह भाषाओं में इस गाने को अब 5 करोड़ से ज्यादा लोग देख चुके हैं। सोशल मीडिया पर अल्लू अर्जुन का गाना खूब धमाल मचा रहा है। एक मई को रिलीज हुए इस गाने पर अब तक करीब सौ हजार रील्स बन चुकी हैं। इंस्टाग्राम पर भी ‘पुष्पा पुष्पा’ ट्रेंड कर रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button