
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य अलंकरण पुरस्कारों की घोषणा कर दी है। इस अवसर पर संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने जानकारी दी कि राज्योत्सव समापन समारोह में आज उपराष्ट्रपति पुरस्कार विजेताओं को सम्मानित करेंगे।
34 अलंकरण पुरस्कार घोषित
इस वर्ष कुल 34 अलंकरण पुरस्कारों की घोषणा की गई है और 40 लोगों को विभिन्न क्षेत्रों में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया जाएगा।
शहीद वीरनारायण सिंह सम्मान- हिरेश सिन्हा
यति यतनलाल सम्मान- भारतीय कुष्ठ निवारण संघ, जांजगीर चांपा
गुण्डाधूर सम्मान- सुश्री ज्ञानेश्वर, राजनांदगाव
मिनीमाता सम्मान- लिलेश्वरी साहू, दुर्ग
गुरुघासीदास सम्मान – 1.भुवन दास जांगड़े, बेमेतरा, 2. शशि गायकवाड़, भाटापारा बलौदाबाजार
ठाकुर प्यारेलाल सिंह पुरस्कार – प्रथमिक कृषि साख सहकारी समिति मर्यादित, डोमा धमतरी
हबीब तनवीर सम्मान- कुंज बिहारी शर्मा, रायपुर
महराजा प्रवीर भंजदेव सम्मान- सुश्री चांदनी साहू, बिलासपुर
पं रविशंकर शुक्ल सम्मान- राजेश अग्रवाल, रायपुर
पं सुंदरलाल शर्मा सम्मान- डॉ चित्तरंजन कर, रायपुर
चक्रधर सम्मान – कीर्ती माधव लाल व्यास, दुर्ग
दाऊ मंदराजी सम्मान – रिखी क्षत्रीय, दुर्ग
डॉ खूबचंद बघेल कृषक रत्न पुरस्कार- 1. थनेंद्र कुमार साहू, धमतरी 2. वामन कुमार टिकरिहा, बलौदाबाजार
महाराजा अग्रसेन सम्मान- राजेंद्र अग्रवाल, बिलासपुर
चंदूलाल चंद्राकार स्मृति पत्रकारिता पुरस्कार – डॉ संदीप कुमार, रायपुर








