
अहमदाबाद। अहमदाबाद में क्रैश हुए AI 171 फ्लाइट के विमान में लगा ब्लैक बॉक्स मिल गया है। प्लेन क्रैश होने के बाद इसे खोजा जा रहा था। इसकी जांच में अंतिम क्षणों में क्या हुआ। इसकी जानकारी मिल पाएगी। अहमदाबाद प्लेन क्रैश की जांच कर रही एटीएस हॉस्टल में लगा DVR बरामद कर लिया है।
अहमदाबाद प्लेन क्रैश की जांच जारी है। बीजे मेडिकल कॉलेज में द्वितीय वर्ष के रेजिडेंट डॉक्टर डॉ. तरुण ने बताया है कि आग बहुत भयंकर थी। मेरे फ्लैट से बाहर निकलना संभव नहीं था, इसलिए मैं बालकनी से कूद गया। इस तरह मैं बच गया। हम अभी घर नहीं जा रहे हैं। हमें जहां भी रहने की जगह मिलेगी, हम वहीं चले जाएंगे… हमारे पास जरूरी सामान भी नहीं था। हमें अंदर से अपना सामान निकालने का मौका मिला, इसलिए अभी हम यही कर रहे हैं।