
भाजपा ने सोमवार को बिहार भाजपा के नए अध्यक्ष के नाम का एलान कर दिया। दरभंगा से विधायक संजय सरावगी को पार्टी ने बिहार की कमान सौंपी है। वह दिलीप जयसवाल की जगह लेंगे। इससे पहले रविवार को भाजपा ने अपने राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष के नाम का एलान किया था। पार्टी ने बिहार सरकार में मंत्री नितिन नबीन को पार्टी का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है। इसके बाद सोमवार को बिहार भाजपा संगठन में बड़ा फेरबदल करते हुए संजय सरावगी को राज्य की कमान सौंप दी है।



