
रायपुर। आज नगर पालिक निगम रायपुर की महापौर मीनल चौबे और आयुक्त विश्वदीप के निर्देश पर नगर निगम उपायुक्त राजस्व जागृति साहू ने राजस्व विभाग अध्यक्ष अवतार सिंह बागल, जलकार्य विभाग अध्यक्ष संतोष सीमा साहू और शहीद वीरनारायण सिंह वार्ड क्रमांक 33 के पार्षद प्रदीप वर्मा सहित राजधानी शहर रायपुर में जीई रोड में तेलीबांधा तालाब मरीन ड्राईव वाहन पार्किंग स्थल का प्रत्यक्ष निरीक्षण कर दोपहिया और चार पहिया वाहन पार्किंग हेतु स्थान चिन्हांकित किया गया।
महापौर मीनल चौबे के निर्देश पर नगर निगम राजस्व विभाग बाजार विभाग द्वारा तेलीबांधा तालाब मरीन ड्राईव में सुबह एवं शाम को भ्रमण करने वाले नागरिको को पूर्ण राहत दी है. सुबह और शाम को तेलीबाँधा मरीन ड्राइव में भ्रमण करने वाले नागरिकों से किसी प्रकार का पार्किंग शुल्क नहीं लिया जायेगा। उक्त वाहन पार्किंग स्थल में सुबह और शाम को भ्रमण करने वाले नागरिको को छोड़कर शेष सभी दोपहिया व चार पहिया वाहनो से चिन्हांकित कर स्थान पर पार्किंग शुल्क निर्धारित अनुसार 10 फरवरी 2026 से लिया जायेगा।





